पंजीकरण के संबंध में दिशा निर्देश

पंचकल्याणक महोत्सव 2026 में भाग लेने के लिए निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का पालन करें

पंजीकरण दिशा-निर्देश

  1. प्रत्येक साधर्मी के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।
  2. लोकल साधर्मी जन के लिए भी अनिवार्य है।
  3. आवास की आवश्यकता वाले साधर्मियों को पंजीकरण के समय अपना आवास पहले से बुक करवाना होगा।
  4. कार्यक्रम हेतु आवास 15 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक उपलब्ध कराया जायेगा।
  5. इस लिंक के माध्यम से एक बार में केवल एक ही व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन होगा। दुसरे के लिए पुनः लिंक उपयोग कर रजिस्ट्रेशन।
  6. पंजीयन सम्पूर्ण कार्यक्रम में आवास एवं भोजन व्यवस्था तथा आवास से कार्यक्रम स्थल तक यातायात व्यवस्था के लिए मान्य होगा।
  7. रजिस्ट्रेशन में आप अपनी भोजन संबंधी प्राथमिकता भी जरूर बतायें। जो शोध भोजन करते हैं उनकी अलग से व्यवस्था की गई है।
  8. तीन साल से कम उम्र के बच्चे का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं है।
  9. पंजीकरण में पासपोर्ट साइज की फोटो ही अपलोड करें।
  10. परिवारजन / मित्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आ रहे हैं, एवं उनका पंजीकरण अलग हुआ है तो आप अपनी और उनकी रजिस्ट्रेशन आईडी (Registration I'd), हमारे रजिस्ट्रेशन अथवा आवास हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल करके हमको अवगत करा देवें, जिससे आवास आवंटन के समय आपको और आपके मित्र/ परिवारीजनों को उचित आवास समीप में ही आवंटित किया जा सकेगा।
  11. प्रत्येक साधर्मी को पंजीकरण के बाद कार्यक्रम के कुछ समय पहले रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर और WhatsApp पर आवास बुकिंग की जानकारी भेज दी जायेगी।
  12. उपरोक्त तिथि से पहले आने वाले साधर्मियों को अपने आवास की व्यवस्था स्वयं करनी होगी, अथवा सहायता के लिए आवास कार्यालय में फोन कर सकते हैं।
  13. आप रजिस्ट्रेशन करने के बाद किसी कारणवश नहीं आ पा रहे है तो हेल्प लाइन नंबर पर फ़ोन करके अपना रजिस्ट्रेशन कैंसिल करवा देवें।
  14. आवस पंजीकरण किये हुए सभी साधर्मियों को 20 फरवरी 2026 को प्रात: 9 बजे तक चेक आउट करना होगा।
  15. आवास पंजीकरण में आपके साथ यदि ड्राईवर आ रहा है उसकी व्यवस्था आप चाहते है तो फोन करें अवगत करके उसकी जानकारी देना आवश्यक है अन्यथा हम व्यवस्था नहीं कर पाएंगे।

महत्वपूर्ण जानकारी

प्रतिष्ठा स्थल: अयोध्या नगरी, चौधरी कमल सिंह महाविद्यालय परिसर सेवढ़ा रोड, मौ जिला-भिण्ड (म.प्र.)

कार्यक्रम तिथियाँ: 15 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक

पंजीकरण शुरू: 1 जनवरी 2026 से

पंजीकरण अंतिम तिथि: 10 फरवरी 2026

रजिस्ट्रेशन एवं आवास सम्बन्धी जानकारी के लिए हेल्पलाइन

+91 90747-15904

(समकित जैन)

हेल्पलाइन समय: सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक

ईमेल: shantinathjainmandirmau16@gmail.com

पंजीकरण करें आईडी कार्ड देखें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पंजीकरण के संबंध में आम प्रश्नों के उत्तर

पंजीकरण संबंधी प्रश्न

क्या पंजीकरण शुल्क है?

नहीं, पंजीकरण पूरी तरह से निःशुल्क है।

क्या मैं पंजीकरण के बाद जानकारी बदल सकता हूँ?

हाँ, हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके आप अपनी जानकारी अपडेट करवा सकते हैं।

पंजीकरण के बाद क्या होगा?

पंजीकरण के बाद आपको एक पंजीकरण आईडी और आईडी कार्ड प्राप्त होगा। कार्यक्रम से पहले आवास की जानकारी भेजी जाएगी।

आवास संबंधी प्रश्न

आवास कब तक उपलब्ध है?

आवास 15 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक उपलब्ध है। इससे पहले आने पर स्वयं व्यवस्था करनी होगी।

क्या परिवार के लिए अलग कमरे उपलब्ध हैं?

हाँ, पंजीकरण के समय आप परिवार के लिए कमरे का चयन कर सकते हैं।

चेक-आउट समय क्या है?

20 फरवरी 2026 को प्रातः 9 बजे तक चेक-आउट करना अनिवार्य है।